'जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं', उद्धव ठाकरे के नागपुर कार्यक्रम पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का तंज

Nagpur Ram Raksha Event: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में दो बड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नीट (NEET) परीक्षा के नतीजों में कथित गड़बड़ी के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और वैज्ञानिक है, और यदि किसी को शिकायत है तो उसे संबंधित एजेंसी से संपर्क करना चाहिए।

Nagpur Ram Raksha Event: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को पुणे में मीडिया से बातचीत के दौरान देश के दो सबसे चर्चित मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने एक तरफ जहां नीट (NEET) परीक्षा के नतीजों को लेकर चल रहे विवाद पर सरकार का रुख साफ किया, वहीं दूसरी तरफ नागपुर में उद्धव ठाकरे के आगामी धार्मिक कार्यक्रम को लेकर उन पर तीखा राजनीतिक तंज भी कसा।

devendra fadnavis

NEET रिजल्ट पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' के नतीजों में कथित गड़बड़ियों और विसंगतियों को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने परीक्षा प्रणाली का बचाव किया। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि नीट की यह पूरी प्रक्रिया काफी पारदर्शी है। आंसर शीट के आधार पर यह आसानी से तय किया जा सकता है कि किस छात्र को कितने अंक मिले हैं। यह परीक्षा बेहद वैज्ञानिक तरीके से आयोजित की गई थी।"

End of Feed