Ram Rahim gets parole: हरियाणा सरकार ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर बड़ी राहत दी है। राम रहीम को 20 दिनों की पैरोल मिली है और माना जा रहा है कि बुधवार की सुबह जेल से बाहर आ सकता है। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलने के बाद आज हरियाणा सरकार की तरफ से पैरोल दे दी गई है। हरियाणा में वोटिंग से ठीक पहले राम रहीम के जेल से बाहर आने को लेकर सियासी सवाल खड़े हो रहे हैं।
जेल से बाहर आएगा गुरमीत राम रहीम।
एक बार फिर से 20 दिन की पैरोल मिली
हरियाणा सरकार ने एक बार फिर से 20 दिन की पैरोल राम रहीम को दी। बुधवार की सुबह राम रहीम जेल से बाहर आ सकता है। चुनाव आयोग ने गुरमीत राम रहीम के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ कर दिया, आयोग से मंजूरी मिलने के बाद उसे पैरोल मिली है। राम रहीम ने पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल मांगी थी।
राम रहीम ने मांगी थी 20 दिनों की पैरोल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने इससे पहले सोमवार को कहा था कि हरियाणा सरकार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख सिंह की पैरोल पर विचार कर सकती है, बशर्ते उनकी पैरोल याचिका में उल्लेखित तथ्य सत्य हों तथा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के संबंध में अन्य शर्तें पूरी होती हों। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।
