देश

अहमदाबाद के साबरमती में विस्फोट से मचा हड़कंप, पार्सल खोलते ही हुआ धमाका; 4 लोग घायल

Ahmedabad Blast: अहमदाबाद के साबरमती इलाके में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक हुए ब्लास्ट के बाद हड़कंप मचा गया। बता दें कि साबरमती इलाके में एक पार्सल के जरिए ब्लास्ट किया गया। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जिसके तत्कात बाद पुलिस छानबीन में जुट गई और बारीकी से मामले की जांच कर रही है।

Image

अहमदाबाद के साबरमती में धमाका

Photo : Times Now Digital

Ahmedabad Blast: अहमदाबाद के साबरमती इलाके में शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक हुए ब्लास्ट के बाद हड़कंप मचा गया। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला?

साबरमती चांदखेढञा इलाके में 83/84 मकान के बाहर दोपहर को एक पार्सल खोलते ही जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में पार्सल डिलीवरी ब्वॉय सहित 4 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, किरीट सुखाड़िया के घर की बीती रात से कुछ लोगों ने रेकी की और शनिवार सुबह कुछ लोग बाइक से पहुंचे।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि जब एक व्यक्ति पार्सल देने आया तो अन्य लोगों ने रिमोट कंट्रोल की मदद से ब्लास्ट किया। हालांकि, घटना के बाद स्थानीय पुलिस, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और अहमदाबाद पुलिस के सभी आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे है।

'नहीं मंगवाया था कोई पार्सल'

परिवार ने दावा किया है कि उन्होंने किसी प्रकार का कोई पार्सल नहीं मंगवाया था। परिवार के मुताबिक, पार्सल देने बाइक पर दो लोग पहुंचे थे और अन्य दो लोग ऑटो में बैठे थे। इस धमाके में किरण सुखड़िया और उनके पड़ोस में रहने वाले उनके भाई और भतीजा तक घायल हो गए।

अहमदाबाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दुश्मनी निकालने के लिए किसी ने पार्सल के जरिए ब्लास्ट किया या फिर मामला कुछ और है। हालांकि, पार्सल देने आए व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!