परिसीमन मुद्दे पर बिफरे स्टालिन, कहा- सत्ता बरकरार रखने के लिए कदम उठा रही बीजेपी, द्रमुक करेगी नाकाम

परिसीमन मुद्दे पर स्टालिन ने कहा, भाजपा अपने दबदबे वाले राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ाने और पार्टी को और मजबूत करने की कोशिश कर रही, लेकिन द्रमुक इसे विफल कर देगी।

Stalin on Delimitation: संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है। स्टालिन ने कहा कि भाजपा उत्तरी राज्यों में जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखने के कदम उठा रही है। परिसीमन मुद्दे पर स्टालिन ने कहा, भाजपा अपने दबदबे वाले राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ाने और पार्टी को और मजबूत करने की कोशिश कर रही, लेकिन द्रमुक इसे विफल कर देगी।

Stalin

परिसीमन मुद्दे पर नाराज स्टालिन

मांगा मुख्यमंत्रियों से सहयोग

बता दें कि केंद्र सरकार के परिसीमन योजना के खिलाफ मोर्चा खोल चुके तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन दक्षिण के राज्यों सहित सात प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख चुके हैं। दक्षिण भारत के राज्यों के अलावा स्टालिन ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पंजाब के अपने समकक्षों को लिखे पत्र में उनसे सहयोग की मांग की। स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार के परिसीमन प्रस्ताव के खिलाफ एक संयुक्त एक्शन कमेटी बनाए जाने की बात कही है। राज्यों को आगाह करते हुए सीएम ने कहा कि परिसीमन का यह प्रस्ताव तमिलनाडु जैसे राज्यों का प्रभाव कम कर सकता है क्योंकि देश के बेहतर भविष्य के लिए तमिलनाडु ने अपनी आबादी पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया है।

End of Feed