देश

संसद में गूंजेगा दिल्ली की जहरीली हवा का मुद्दा, कांग्रेस सांसद रंजीता रंजन ने की मतभेद भुलाकर चर्चा की मांग

सांसद ने कहा कि राजनीतिक इच्छाशक्ति होनी चाहिए। जिस तरह से चीन और अन्य देश ब्लू स्काई और अन्य मुहिम के साथ प्रदूषण पर कंट्रोल कर रहे हैं, हमे भी राजनीतिक बयानबाजी से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है।

Image

सांसद रंजीता रंजन

Delhi's pollution issue in Parliament: आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा हैं। संसद में जहां राजनीतिक मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के टकराव की पूरी संभावना है वही दिल्ली के प्रदूषण का मुद्दा भी आज संसद में गूंजेगा। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने जीरो आवर और रूल 176 के तहत चर्चा की मांग की है। उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत करते हुए कहा कि ढाई-तीन घंटे का समय चर्चा के लिए मिलता है। मैं चाहती हूं कि पक्ष और विपक्ष छोड़ कर इस मुद्दे पर सभी को साथ आना चाहिए।

गैस चैंबर बनी हुई है दिल्ली

सांसद रंजीता ने कहा, दिल्ली देश की राजधानी है लेकिन ये गैस चैंबर बनी हुई है। मुझे चिंता होती है, स्कूल के बच्चों के लिए, नौकरी पर जा रहे लोगो के लिए। हम गुप्त रूप से बीमार हो रहे हैं। अस्थमा ले रहे है, कैंसर ले रहे हैं। आंखों में जलन है लेकिन सब चुपचाप हैं। सिर्फ एक दूसरे पर दोषारोपण करते हैं।

सबसे बड़ी वजह गाड़ियां

उन्होंने कहा, हम पराली-पराली करते हैं, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा करते हैं, जबकि समाधान ये नहीं है। सबसे बड़ी वजह वाहन हैं। WHO की रिपोर्ट के अनुसार 70 लाख लोग हर साल प्रदूषण से मर रहे हैं। 19 हजार लोग रोजाना मर रहे हैं। 50 प्रतिशत दिल्ली में प्रदूषण वाहन से है। 30 प्रतिशत कंस्ट्रक्शन से है, दिल्ली के आस-पास थर्मल पॉवर है, इससे प्रदूषण होता है, कूड़े का ढेर है जिससे मीथेन निकलता है उससे प्रदूषण होता है। हम जिंदा रहेंगे तो ही पैसे कमाएंगे।

सांसद ने कहा, दिल्ली में एक कपल है जिन्होंने अपने घर का AQI 15 कर लिया था। एक्वाफोनिक फार्मिंग में मत्स्य पालन, वार्मिक कंपोस से अपने घर का AQI कम किया है। इसका मतलब इसका समाधान है सिर्फ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। हम और आप सब चिंतित हैं, अस्थायी समाधान इसका हल नही है। बच्चे स्कूल जाते हैं, लोग अपनी नौकरी पर बाइक से जाते हैं। राजनीतिक इच्छाशक्ति होनी चाहिए। जिस तरह से चीन और अन्य देश ब्लू स्काई और अन्य मुहिम के साथ प्रदूषण पर कंट्रोल कर रहे हैं, हमे भी राजनीतिक बयानबाजी से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है।

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट