Delhi Voter List SIR 2026: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच दिल्ली में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची में दर्ज करीब 33 लाख प्रविष्टियों को तार्किक विसंगति या अमानचित्रित की श्रेणी में रखा गया था। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के मुताबिक, इन विसंगतियों को दूर करने के लिए अभियान शुरू किया गया था और अब तक करीब 20 लाख मामलों का समाधान किया जा चुका है।
दिल्ली में SIR के बीच वोटर लिस्ट कोे लेकर चुनाव आयुग ने दिया बड़ा अपडेट।
33 लाख प्रविष्टियों में मिली थीं विसंगतियां
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एसआईआर, 2026 के दौरान वोटर लिस्ट में करीब 33 लाख प्रविष्टियों को लेकर तार्किक विसंगतियां या मैपिंग से जुड़ी समस्याएं सामने आई थीं। इन मामलों को सुलझाने के लिए प्रशासन ने सक्रिय अभियान शुरू किया। अब तक करीब 20 लाख मामलों का निपटारा किया जा चुका है, जबकि बाकी मामलों पर कार्रवाई की स्थिति की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं की गई है।
शिकायत के लिए बीएलओ से सीईओ तक संपर्क की सुविधा
सीईओ दिल्ली ने मतदाताओं से कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची या एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी कोई शिकायत है, तो वह संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। इसके लिए दिल्ली में 14,947 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), 902 असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (AERO), 70 इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (ERO) और 13 जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) उपलब्ध हैं। मतदाता मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
‘कोई पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर नहीं होगा’
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर नहीं होगा। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान सामने आई विसंगतियों को दूर करने और पात्र मतदाताओं के हितों की रक्षा करने पर जोर दिया जा रहा है। मतदाताओं के लिए जरूरी है कि वे अपनी प्रविष्टियों की स्थिति की जांच करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी या शिकायत होने पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी से संपर्क करें।
