देश

पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली-शिलांग फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

बताया जा रहा है कि विमान से एक पक्षी टकरा गया जिसके बाद इसे लैंड कराया गया। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।

Image

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक)

Photo : iStock

Delhi-Shillong Flight Emergencey Landing: स्पाइसजेट की दिल्ली-शिलांग विमान की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सोमवार सुबह पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे यात्रियों के लिए भारी परेशानी खड़ी हो गई और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि विमान से एक पक्षी टकरा गया जिसके बाद इसे लैंड कराया गया।

पटना हवाईअड्डे के निदेशक आंचल प्रकाश ने कहा, स्पाइसजेट की दिल्ली-शिलांग उड़ान में तकनीकी समस्या आ गई, जिसके कारण इसे जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर डायवर्ट किया गया, जहां यह सोमवार सुबह 8.52 बजे सुरक्षित रूप से उतर गई। वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य लैंडिंग थी और विमान में सवार यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित थे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article