Sanjay Singh ED Custody: संजय सिंह को नहीं मिली राहत, शराब घोटाले में कोर्ट ने ED की कस्टडी में भेजा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 5, 2023, 06:25 PM IST

Sanjay Singh ED Custody: ईडी ने कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि संजय सिंह को इसी मामले में आरोपी दिनेश अरोड़ा से 2 करोड़ रुपये मिले। हमने उनके परिसर से डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं।

Sanjay Singh ED Custody: दिल्ली शराब नीति की जांच से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट में आज पेश किया गया। इस दौरान ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की कस्टडी मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने 10 अक्टूबर तक संजय सिंह को ईडी की कस्टडी में भेज दिया।

sanjay singh ed

आप नेता संजय सिंह को ईडी की कस्टडी में भेजा गया (फोटो- AAP)

क्या बोली ईडी

ईडी ने कस्टडी की मांग करते हुए कहा कि संजय सिंह को इसी मामले में आरोपी दिनेश अरोड़ा से 2 करोड़ रुपये मिले। हमने उनके परिसर से डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। उनका उनसे सामना कराने की जरूरत है। ईडी के मुताबिक- "अपराध की कमाई से इसका सीधा संबंध है। ऐसे दो मामले थे जब दिनेश अरोड़ा के कर्मचारी सर्वेश ने एक करोड़ रुपये पहुंचाए थे। उसके मोबाइल लोकेशन की भी पुष्टि की गई है।"

End of Feed