दिल्ली: दिसंबर में बारिश का पिछले 15 साल का टूटा रिकॉर्ड, तापमान 14.6 डिग्री पहुंचा, जलभराव-ट्रैफिक जाम ने रुलाया

मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध 2009 से 2024 तक के आंकड़ों के आधार पर, दिसंबर में कुल बारिश 42.8 मिमी है, जो पिछले 15 वर्षों में इस महीने में सबसे अधिक बारिश है।

Delhi Records Highest December Rainfall in 15 Years: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को पूरे दिन बारिश होती रही और शहर में पिछले 15 वर्षों में दिसंबर में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। पारा तेजी से गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। बारिश गुरुवार देर रात करीब 2.30 बजे शुरू हुई और पूरे दिन जारी रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक शहर में 9.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Rain delhi

दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड

15 साल में सबसे अधिक बारिश

आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 30.2 मिमी अतिरिक्त बारिश दर्ज की। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध 2009 से 2024 तक के आंकड़ों के आधार पर, दिसंबर में कुल बारिश 42.8 मिमी है, जो पिछले 15 वर्षों में इस महीने में सबसे अधिक बारिश है। इस बीच, दिसंबर में अब तक की सबसे अधिक बारिश 1884 में दर्ज की गई थी, जब शहर में 134.4 मिमी बारिश हुई थी।

End of Feed