किसी से घर गिरवी रखने तो किसी से FD तुड़वाने को कह रहे थे शातिर, बुजुर्गों को वीडियो कॉल पर ऐसे ठग रहे थे साइबर अपराधी

दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने पांच राज्यों में डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के पांच मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। ऐसा करते हुए पुलिस ने बुजुर्गों समेत पीड़ितों के करीब 1.53 करोड़ रुपये की अतिरिक्त ठगी होने से बचाई। ठग खुद को TRAI, पुलिस और NIA का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का डर दिखा रहे थे।

साइबर ठगों के डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसे बुजुर्गों को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ (IFSO) यूनिट ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की प्रोएक्टिव विक्टिम आइडेंटिफिकेशन एंड प्रोटेक्शन टीम ने पांच राज्यों में साइबर ठगी के पांच मामलों का पता लगाकर पीड़ितों के करीब 1.53 करोड़ रुपये और ठगी होने से बचा लिए। इनमें दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के मामले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, ठगों के निशाने पर ज्यादातर बुजुर्ग थे, जिन्हें पुलिस अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी का डर दिखाया जा रहा था।

Cyber Crime

दिल्ली में साइबर ठगी का मामला (फोटो- Canva)

दिल्ली पुलिस की टीम साइबर ठगी के पैसों के लेन-देन पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बैंक खाते में अलग-अलग लोगों से पैसे आने का पता चला। जांच में सामने आया कि कई लोग इसी खाते में पैसे भेज चुके थे और कुछ लोग अब भी ठगों के दबाव में थे। इसके बाद टीम ने पीड़ितों से सीधे संपर्क कर उन्हें समझाया और आगे पैसे ट्रांसफर करने से रोका।

End of Feed