'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा ओपन लेटर

जंतर-मंतर पर होने वाले सीजेपी प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर ‘हर नागरिक के नाम एक खुला पत्र’ साझा किया है। विश्व डाक दिवस के मौके पर पोस्ट किए गए इस संदेश में पुलिस ने वर्दी, विचारों और मतभेदों से ऊपर इंसानियत को प्राथमिकता देने की बात कही।

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक खास संदेश साझा किया है। पुलिस ने ‘An Open Letter to Every Citizen’ यानी ‘हर नागरिक के नाम एक खुला पत्र’ शीर्षक से पोस्ट करते हुए लोगों को इंसानियत की याद दिलाई। पोस्ट में कहा गया कि वर्दी, विचारों और मतभेदों से ऊपर हम सभी सबसे पहले इंसान हैं।

delhi police news

दिल्ली पुलिस ने लिखा ओपन लेटर। Delhi Police X handle

दिल्ली पुलिस ने यह संदेश विश्व डाक दिवस (World Post Day) के मौके पर साझा किया और दिल्ली के उपराज्यपाल के आधिकारिक हैंडल को भी टैग किया। प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों के बीच इस पोस्ट को अहम माना जा रहा है।

End of Feed