देश

तहव्वुर राणा को परिवार से बात करने की मिलेगी इजाजत या नहीं? पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Mumbai Attacks Accused Tahawwur Rana Case: दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। तहव्वुर राणा ने याचिका दाखिल कर अपने परिवार से फोन पर बातचीत करने की इजाजत मांगी है। हालांकि, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तहव्वुर राणा की इस मांग का विरोध किया।

Image

मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा

Photo : ANI

Mumbai Attacks Accused Tahawwur Rana Case: दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। तहव्वुर राणा ने याचिका दाखिल कर अपने परिवार से फोन पर बातचीत करने की इजाजत मांगी है। हालांकि, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तहव्वुर राणा की इस मांग का विरोध किया। एनआईए ने साथ ही चिंता व्यक्त कि राणा संवेदनशील जानकारी का खुलासा कर सकता है।

राणा के वकील ने क्या दी दलील

तहव्वुर राणा के वकील ने दलील दी कि एक विदेशी नागरिक के तौर पर राणा का मौलिक अधिकार है कि वह अपने परिवार से बात करे, जो हिरासत में उसके इलाज को लेकर चिंतित हैं।

NIA ने राणा की याचिका का किया विरोध

एनआईए ने कहा कि जेल में बंद तहव्वुर राणा को अगर अपने परिजनों से बात करने की इजाजत दी जाती है तो वह अहम जानकारी साझा कर सकता है। एनआईए ने कोर्ट में दलील दी कि राणा के स्वास्थ्य को लेकर उनकी चिंता है। एजेंसी ने कहा कि मामला महत्वपूर्ण चरण में है। न्यायाधीशों ने अपने कक्ष में मामले की सुनवाई की और दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और आदेश को 24 अप्रैल के लिए सुरक्षित रख लिया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article