Weather Update : कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, दृश्यमता कम होने से रेल सेवा प्रभावित, ठिठुरन से राहत नहीं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 09:15 AM IST

Delhi NCR North IndiaI IMD Weathe Update: दिल्ली में गुरुवार का मौसम पहले के अपेक्षा गर्म रहा और दिन में हल्की धूप खिली। धूप खिलनेसे तापमान में वृद्धि हुई। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी नहीं हुई इसकी वजह से उत्तर भारत के तापमान में अभी कोई ज्यादा परिवर्तन नहीं दिखेगा।

Delhi NCR North IndiaI IMD Weathe Update: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में कंपकंपाने वाली सर्दी एवं कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले चार-पांच दिनों में मौसम में बदलाव ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा। यानी सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और सर्द हवाएं चलेंगी। आईएमडी का कहना है कि 15 जनवरी के करीब पूर्वोत्तर मानसून की समाप्ति के अनुकूल मौसम दशाएं बन रही हैं। अगले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह वक्त घना कोहरा छाया रहेगा। यूपी के इलाकों में भी घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है।

Cold wave

दिल्ली में छाया है घना कोहरा।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। राजधानी में सर्द हवाओं को चलना जारी है। सर्द हवाओं एवं घने कोहरे की वजह से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। कोहरे का असर रेल सेवा एवं हवाई सेवा पर पड़ा है। दृश्यता कम होने से करीब 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

End of Feed