दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार: 7 नए कॉरिडोर को मंजूरी, इन इलाकों में बनेंगे 65 नए स्टेशन, जानें पूरी डिटेल

Delhi Metro New Stations: दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को और विस्तार देने के लिए सात नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इस परियोजना के तहत लगभग 97 किलोमीटर मेट्रो लाइन और 65 नए स्टेशन जोड़े जाएंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 48,204 करोड़ रुपये होगी।

Delhi Metro New Stations: दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta Delhi CM) ने घोषणा की है कि राजधानी में सात नए मेट्रो कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिनसे शहर के कई बाहरी और विकसित हो रहे इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 48,204 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन सात नए कॉरिडोर के बनने से दिल्ली मेट्रो नेटवर्क में लगभग 97 किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी और कुल 65 नए स्टेशन बनाए जाएंगे। यह परियोजना दिल्ली मेट्रो फेज-V (B) के तहत तैयार की जा रही है। सरकार का लक्ष्य है कि इनमें से चार प्राथमिक कॉरिडोर को साल 2029 तक पूरा कर लिया जाए।

7 new metro corridors Delhi (1)

65 नए स्टेशन और 97 किमी मेट्रो लाइन से बदलेगा ट्रांसपोर्ट सिस्टम (Photo: X/@gupta_rekha/iStock)

पहला कॉरिडोर धांसा बस स्टैंड से नांगलोई तक

पहला कॉरिडोर धांसा बस स्टैंड (नजफगढ़) से नांगलोई तक बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई करीब 11.8 किलोमीटर होगी। यह पूरी तरह एलिवेटेड होगा और इसमें 9 स्टेशन शामिल होंगे। दूसरा कॉरिडोर सेंट्रल सेक्रेटेरिएट से किशनगढ़ तक जाएगा, जिसकी लंबाई लगभग 16 किलोमीटर होगी। इसमें ज्यादातर हिस्सा भूमिगत होगा और कुल 10 स्टेशन बनाए जाएंगे। तीसरा कॉरिडोर समयपुर बादली से नरेला DDA स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक बढ़ाया जाएगा। यह पूरी तरह एलिवेटेड होगा और इसमें 8 स्टेशन होंगे। चौथा कॉरिडोर किर्ति नगर से पालम तक बनाया जाएगा, जिससे पश्चिम दिल्ली के इलाकों को बड़ा फायदा मिलेगा।

End of Feed