Delhi-Meerut Expressway को लेकर NHAI ने उठाया बड़ा कदम, इन इलाकों के हजारों लोगों को रोजाना होगा फायदा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 11:21 AM IST

एक्सप्रेसवे पर लालकुआं से क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने प्रवेश-निकास की सुविधा देने की मांग लंबे समय से हो रही थी।

Delhi-Meerut Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए गाजियाबाद से दिल्ली जाने वालों को जल्द बड़ी राहत मिलने जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को दिल्ली-अलीगढ़ नेशनल हाईवे-91 (पुराना जीटी रोड) से जोड़ने जा रही है। गाजियाबाद के लालकुआं और एबीईएस कॉलेज के पास एक्सप्रेसवे से जुड़ी बीच की छह लेन वाले ट्रैफिक के लिए प्रवेश और निकास किया जाएगा। फिलहाल सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जा रहा है, जिसके पूरे होने पर काम शुरू हो जाएगा।

Express way

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे

लंबे समय से हो रही थी मांग

एक्सप्रेसवे पर लालकुआं से क्रॉसिंग रिपब्लिक के बीच एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने प्रवेश-निकास की सुविधा देने की मांग लंबे समय से हो रही थी। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह के निर्देश पर इस पर काम शुरू हो गया है। संभावना है कि तीन महीने में प्रवेश-निकास की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके शुरू होने के बाद लोगों को भारी राहत मिलेगी।

End of Feed