'दूतावासों के संपर्क में विदेश मंत्रालय...', जयशंकर ने दिल्ली अग्निकांड घटना में लोगों की मौत पर जताया दुख

Delhi Agnikand: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बता दें बचाव कार्य के दौरान स्थानीय लोग और राहत दल मिलकर लोगों को बाहर निकालने में जुटे रहे।

Delhi Agnikand: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने (Malviya Nagar Fire) की घटना में विदेशी नागरिकों समेत कई लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। जयशंकर (S Jaishankar Statement) ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्रालय दूतावासों के संपर्क में है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। मालवीय नगर इलाके में एक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें वे 11 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनके रिश्तेदारों का पास के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

delhi agnikand

मालवीय नगर की घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया गहरा दुख (फाइल फोटो)

स्थानीय लोग भी बचावकर्मी के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटे

मालवीय नगर (Delhi Fire incident) के हौज रानी स्थित ’फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई, जिससे लोग स्तब्ध रह गए। कई स्थानीय लोगों सहित बचावकर्मी पांच मंजिला संकरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचे। जयशंकर ने पोस्ट में कहा, ’’मालवीय नगर में हुई आग लगने की घटना में विदेशी नागरिकों समेत जानमाल के नुकसान पर मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

End of Feed