देश

'दूतावासों के संपर्क में विदेश मंत्रालय...', जयशंकर ने दिल्ली अग्निकांड घटना में लोगों की मौत पर जताया दुख

Delhi Agnikand: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बता दें बचाव कार्य के दौरान स्थानीय लोग और राहत दल मिलकर लोगों को बाहर निकालने में जुटे रहे।

Image

मालवीय नगर की घटना पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया गहरा दुख (फाइल फोटो)

Delhi Agnikand: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने (Malviya Nagar Fire) की घटना में विदेशी नागरिकों समेत कई लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। जयशंकर (S Jaishankar Statement) ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्रालय दूतावासों के संपर्क में है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है। मालवीय नगर इलाके में एक होटल में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। इनमें वे 11 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जिनके रिश्तेदारों का पास के अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

स्थानीय लोग भी बचावकर्मी के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटे

मालवीय नगर (Delhi Fire incident) के हौज रानी स्थित ’फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में सुबह करीब 8:30 बजे आग लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई, जिससे लोग स्तब्ध रह गए। कई स्थानीय लोगों सहित बचावकर्मी पांच मंजिला संकरी इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचे। जयशंकर ने पोस्ट में कहा, ’’मालवीय नगर में हुई आग लगने की घटना में विदेशी नागरिकों समेत जानमाल के नुकसान पर मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

विदेश मंत्रालय दूतावासों के संपर्क में-एस जयशंकर

उन्होंने कहा, ’’विदेश मंत्रालय दूतावासों के संपर्क में है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रहा है।’’ बांग्लादेश उच्चायोग ने भी इस हादसे से प्रभावित शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि अब तक पांच बांग्लादेशी नागरिकों की घायलों के रूप में पहचान की गई है।

इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। इस घटना में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस अपार क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article