'रामलीला सिर्फ मंच नहीं, श्रद्धा और संस्कृति का है उत्सव'; फिल्मी सितारों ने बताई दिल्ली की 'लव कुश रामलीला' की महिमा

Delhi Ramlila News: लव कुश रामलीला कमेटी हर वर्ष इस आयोजन को अत्याधुनिक तकनीक, शानदार मंच, 3D इफेक्ट्स और विश्वस्तरीय निर्देशन के साथ प्रस्तुत करती है। इस बार भी राम लीला में शानदार बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं.

Delhi Ramlila: दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिला मैदान पर इस साल भी लव कुश रामलीला एक नए और भव्य स्वरूप में सजने जा रही है। करोड़ों दर्शकों की आस्था से जुड़ी इस रामलीला में इस बार भी देश के नामचीन टीवी और फिल्म कलाकार पौराणिक किरदारों को मंच पर जीवंत करेंगे।

delhi

दिल्ली राम लीला

शाकालाका बूम बूम के संजू बनेंगे राम

प्रभु श्रीराम का किरदार इस बार अनुभवी अभिनेता किंशुक वेद निभा रहे हैं। इन्हें आप कई साल से टीवी पर कई किरदार निभाते हुए नजर आ रहे होंगे। शाकालाका बूम बूम में संजू का किरदार निभाने वाले किनसुक वेद प्रभु श्री राम के किरदार में लव कुश रामलीला में नजर आएंगे।

End of Feed