Delhi Liquor Policy: CBI मामले में CM केजरीवाल को झटका, 8 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Arvind Kejriwal: आबकारी नीति घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में आज CBI केस में न्यायिक हिरासत खत्म होने पर उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने सीबीआई की मांग पर केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • CM केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी
  • CM केजरीवाल को मनी लॉड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिल चुकी है अंतरिम जमानत
  • दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष लंबित है CBI मामले से जुड़ी जमानत याचिका

Arvind Kejriwal: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। कथित शराब घोटाले से संबंधित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के एक मामले में केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। यह फैसला केजरीवाल की पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद आया है, जो पहले आज खत्म होने वाली थी। इससे पहले 18 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसमें उन्होंने जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने वकीलों से दो अतिरिक्त कानूनी मुलाकात की मांग की थी। उनकी याचिका का जेल अधिकारियों और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वकीलों ने विरोध किया था।

CM Arvind Kejriwal

सीबीआई मामले में अरविंद केजरीवाल को झटका, न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी

सीएम केजरीवाल की ओर से दायर आवेदन हुआ खारिज

न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया। अरविंद केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता पेश हुए। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1 जुलाई को केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए अपने वकीलों से दो अतिरिक्त मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर आवेदन को खारिज कर दिया।

End of Feed