दिल्ली शराब नीति घोटाले में दो और आरोपियों को मिली जमानत, अमित अरोड़ा और अमनदीप ढल को हाईकोर्ट से बेल

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई ने दावा किया था कि अमित अरोड़ा आप नेता मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी थे और दोनों शराब लाइसेंसधारियों से एकत्र किए गए अवैध धन को "प्रबंधित करने और डायवर्ट करने" में सक्रिय रूप से शामिल थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली शराब नीति घाटले में दो और आरोपी आएंगे बाहर
  • अमित अरोड़ा और अमनदीप ढल को हाईकोर्ट से बेल
  • अवैध धन को "प्रबंधित करने और डायवर्ट करने का है आरोप

दिल्ली शराब नीति घोटाले में अब एक के बाद एक आरोपियों को जमानत मिल रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह के बाद अब दो और आरोपियों को जमानत मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अमित अरोड़ा और अमनदीप ढल को जमानत दे दिया है।

delhi liquor scam

अमित अरोड़ा और अमनदीप ढल्ल को हाईकोर्ट से बेल

End of Feed