दिल्ली में बड़ा हादसा: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का पंडाल गिरा, कई लोग दबे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2024, 01:52 PM IST

Delhi News: दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर स्थित पंडाल गिर गया है। इसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच रही हैं। एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गेट नंबर 2 पर बन रहा पंडाल अचानक से नीचे गिर गया। यह हादसा तब हुआ, जब पंडाल के नीचे मजदूर खाना खा रहे थे। अचानक हुए हादसे के कारण मजदूरों को भागने का मौका नहीं मिल पाया और वे नीचे दब गए। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव अभियान शुरू किया।

Delhi News

दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का पंडाल गिरा

पुलिस का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट 2 पर एक शादी समारोह के लिए लगाया जा रहा एक पंडाल गिर गया। मलबे के नीचे से अब तक 20 से 25 लोगों को निकाला जा चुका है और उन्हें इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। अभी भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

End of Feed