दिल्ली एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट के बीच रैपिड रेल कॉरिडोर को हरी झंडी, जानिए कब तक होगा तैयार और कितना होगी लागत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jan 24, 2024, 11:42 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा हवाई अड्डे के विस्तार में इसके महत्व को पहचानते हुए हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी दे दी है।

Rail Corridor Project: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) और निर्माणाधीन नोएडा के जेवर हवाई अड्डे को जोड़ने वाले परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। दोनों हवाई अड्डों को जोड़ने वाले एक नए रैपिड रेल कॉरिडोर को उत्तर प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है। 16,000 करोड़ रुपये की इस परियोजना का लक्ष्य दोनों हवाई अड्डों के बीच यात्रा के समय को घटाकर केवल 80 मिनट करना है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसके मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

Jewar Airport

जेवर एयरपोर्ट

दिल्ली हवाई अड्डे पर दबाव होगा कम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने कहा कि परियोजना शुरू होने के बाद इसे पूरा होने में लगभग चार साल लगेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस गलियारे से नए ग्रीनफील्ड नोएडा हवाई अड्डे को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, खासकर दिल्ली हवाई अड्डे को यात्रियों के दबाव से राहत मिलेगी।

End of Feed