Aurangzeb इतना ही था महान तो नॉर्थ ईस्ट और दक्षिणी हिस्सों को क्यों न जीत पाया?- असम CM ने दागा सवाल

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 20, 2022, 09:30 AM IST

असम के सीएम ने कहा, ‘‘सावरकर ने जेल में कई साल गुजारे। जो लोग उनपर सवाल खड़ा कर रहे हैं, उन्होंने देश के लिए किया ही क्या है। सावरकर के योगदान पर सवाल खड़ा करना पाप है, राहुल गांधी को यह पाप नहीं करना चाहिए।’’

असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (HB Sarma) ने कहा है कि वामपंथी इतिहासकारों की ओर से हमेशा यह साजिश रही है कि भारत हार गया था और औरंगजेब ने हिंदुस्तान पर शासन किया। अगर वह इतना ही महान था तो वह नॉर्थ ईस्ट और दक्षिणी हिस्सों को क्यों नहीं जीत पाया? उन्होंने यह बात रविवार (19 नवंबर, 2022) को अहोम जनरल लाचित बोड़फुकन के 400वें जयंती समारोह से पहले मीडिया से कही।

Rahul Sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वीर सावरकर की आलोचना करने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। (फाइल)

उनके मुताबिक, अगर हम इतिहास पढ़ें तो उसमें बताया गया है कि मुगलों ने भारत के राजाओं पर शासन किया, पर भारत के हिस्सों के नाते वे साउथ और नॉर्थ ईस्ट को जीत नहीं सके, जिसका मतलब है कि वे पूरे भारत पर राज नहीं कर पाए थे। इतिहासकारों ने औरंगजेब को सबसे महान के तौर पर महिमामंडित किया, पर अगर वह इतना ही महान था तो नॉर्थ ईस्ट और दक्षिणी हिस्से क्यों नहीं जीत पाया? हमारे इतिहासकारों ने हम लोगों को हमेशा हारे हुए के तौर पर दर्शाया। हमें इतिहास को फिर से लिखने की जरूरत है, क्योंकि मुगल भारत के सिर्फ एक हिस्से पर शासन कर के गए थे, न कि पूरे देश पर।

End of Feed