मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को झटका, हाईकोर्ट ने ट्रायल पर रोक लगाने से किया इनकार

Satyendra Jain News: सत्येंद्र जैन ने मनी लांड्रिंग मामले में उनके खिलाफ निचली अदालत में चार्ज फ्रेम करने पर चल रही सुनवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने फिलहाल इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

Satyendra Jain News: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दिल्ली हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। अदालत ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ निचली अदालत में चल रहे ट्रायल पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने सत्येंद्र जैन की याचिका पर ED को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 9 दिसंबर को करेगा। बता दें, सत्येंद्र जैन ने मनी लांड्रिंग मामले में उनके खिलाफ चार्ज फ्रेम करने पर चल रही सुनवाई पर रोक लगाने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी।

End of Feed