अफजल गुरु-मकबूल भट्ट की कब्र तिहाड़ से शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल हुई याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की गई है कि तिहाड़ जेल नंबर-3 में बने आतंकी अफजल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्रों को किसी गुप्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। याचिका में कहा गया है कि यह शहीदों का अपमान और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है जिसमें मांग की गई है कि आतंकी मोहम्मद मकबूल भट्ट और मोहम्मद अफजल गुरु की कब्रों को तिहाड़ जेल से हटाकर किसी गुप्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। यह याचिका विश्व वैदिक सनातन संघ नामक संस्था ने दाखिल की है।

delhi high court

दिल्ली हाई कोर्ट (फोटो साभार: ANI)

तिहाड़ जेल नंबर-3 में बनी हैं कब्रें

याचिका के अनुसार, इस समय दोनों आतंकियों की कब्रें तिहाड़ जेल नंबर-3 में स्थित हैं। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया है कि इन कब्रों का जेल परिसर में बने रहना जेल कानून, दिल्ली जेल नियमावली 2018 और दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 का उल्लंघन है।

End of Feed