'आपकी ईमानदारी पर शक पैदा होता है' कैग रिपोर्ट पर देरी पर दिल्ली HC की AAP पर बड़ी टिप्पणी

Delhi CAG Report: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि 'सीएजी की रिपोर्ट पर कार्रवाई में विलंब होने और इस मामले में जिस तरह से आप आगे बढ़े हैं, उससे आपकी ईमानदारी पर संदेह पैदा होता है। होना यह चाहिए था कि कैग की रिपोर्ट आप तुरंत स्पीकर को भेजते और इस पर चर्चा शुरू कराते।' बता दें कि कैग की रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों दिल्ली सरकार पर हमलावर हैं।

Delhi CAG Report: नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी (AAP) की हीला हवाली पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि 'सीएजी की रिपोर्ट पर कार्रवाई में विलंब होने और इस मामले में जिस तरह से आप आगे बढ़े हैं, उससे आपकी ईमानदारी पर संदेह पैदा होता है। होना यह चाहिए था कि कैग की रिपोर्ट आप तुरंत स्पीकर को भेजते और इस पर चर्चा शुरू कराते।' बता दें कि कैग की रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों दिल्ली सरकार पर हमलावर हैं।

CAG Report

कैग रिपोर्ट पर दिल्ली हाई कोर्ट ने AAP पर की सख्त टिप्पणी।

कैग रिपोर्ट को लेकर आप को घेर रही भाजपा

बताया जा रहा है कि इस कैग रिपोर्ट में दिल्ली शराब नीति पर सवाल उठाया गया है। भाजपा का कहना है कि रद्द हो चुकी इस आबकारी नीति पर तैयार रिपोर्ट में कई खामियां पाई गई हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इससे सरकारी खजाने को 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कथित शराब घोटाले का क्या असर हुआ, यह दिखाने के लिए यह आंकड़ा पहली बार पेश किया गया है। भाजपा कैग की इस रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने और इस पर चर्चा कराने की मांग करती रही है।

End of Feed