देश

'आपकी ईमानदारी पर शक पैदा होता है' कैग रिपोर्ट पर देरी पर दिल्ली HC की AAP पर बड़ी टिप्पणी

Delhi CAG Report: दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को कहा कि 'सीएजी की रिपोर्ट पर कार्रवाई में विलंब होने और इस मामले में जिस तरह से आप आगे बढ़े हैं, उससे आपकी ईमानदारी पर संदेह पैदा होता है। होना यह चाहिए था कि कैग की रिपोर्ट आप तुरंत स्पीकर को भेजते और इस पर चर्चा शुरू कराते।' बता दें कि कैग की रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों दिल्ली सरकार पर हमलावर हैं।

Image

कैग रिपोर्ट पर दिल्ली हाई कोर्ट ने AAP पर की सख्त टिप्पणी।

Delhi CAG Report: नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी (AAP) की हीला हवाली पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने सोमवार को कहा कि 'सीएजी की रिपोर्ट पर कार्रवाई में विलंब होने और इस मामले में जिस तरह से आप आगे बढ़े हैं, उससे आपकी ईमानदारी पर संदेह पैदा होता है। होना यह चाहिए था कि कैग की रिपोर्ट आप तुरंत स्पीकर को भेजते और इस पर चर्चा शुरू कराते।' बता दें कि कैग की रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों दिल्ली सरकार पर हमलावर हैं।

कैग रिपोर्ट को लेकर आप को घेर रही भाजपा

बताया जा रहा है कि इस कैग रिपोर्ट में दिल्ली शराब नीति पर सवाल उठाया गया है। भाजपा का कहना है कि रद्द हो चुकी इस आबकारी नीति पर तैयार रिपोर्ट में कई खामियां पाई गई हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इससे सरकारी खजाने को 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कथित शराब घोटाले का क्या असर हुआ, यह दिखाने के लिए यह आंकड़ा पहली बार पेश किया गया है। भाजपा कैग की इस रिपोर्ट को विधानसभा में पेश करने और इस पर चर्चा कराने की मांग करती रही है।

2021 में लागू हुई नई शराब नीति

बता दें कि दिल्ली में 2021 में नई शराब नीति लागू की गई। इसमें लाइसेंस आवंटन को लेकर कई सवाल खड़े हुए। इस नीति पर जब सवाल खड़े हुए तो केजरीवाल सरकार को इसे वापस लेना पड़ा। सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा। दोनों को जेल जाना पड़ा। अब दोनों जमानत पर बाहर हैं। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता जब उन्हें दोबारा बहुमत देकर सीएम बनाएगी तभी वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। उन्होंने अपनी जगह आतिशी को दिल्ली का सीएम बनाया।

चुनावी वादे पूरा करने में विफल रही आप-भाजपा

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रविवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार अपने सभी प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है और उसने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यमुना की सफाई और दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने समेत 10 वादे गिनाए, जो आप ने 2020 के चुनाव से पहले किए थे, लेकिन ये पूरे नहीं हुए।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प