देश

बुरे फंसे शाहरुख खान के बेटे को अरेस्ट करने वाले समीर वानखेडे! अनुशासनात्मक कार्रवाई की मिल गई मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज मादक पदार्थ मामले से जुड़े प्रकरण में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेडे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रखने की अनुमति दे दी है।

Image

समीर वानखेड़े के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मंजूरी (फाइल फोटो- PTI)

Delhi High Court ने 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज मादक पदार्थ मामले से जुड़े प्रकरण में आईआरएस अधिकारी समीर वानखेडे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रखने की अनुमति दे दी है। न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल और न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने केंद्र सरकार की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें Central Administrative Tribunal (CAT) के आदेश को चुनौती दी गई थी। CAT ने वानखेड़े के खिलाफ शुरू की गई विभागीय कार्रवाई को रद्द कर दिया था। पीठ ने संक्षिप्त आदेश में कहा, “याचिका स्वीकार की जाती है।” हालांकि, विस्तृत फैसला अभी जारी होना बाकी है।

केंद्र सरकार ने CAT के फैसले को दी थी चुनौती

केंद्र सरकार ने 19 जनवरी के CAT आदेश को चुनौती दी थी। इस आदेश में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा 18 अगस्त, 2025 को जारी ‘चार्ज मेमोरेंडम’ को निरस्त कर दिया गया था। वानखेड़े 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं।

शाहरुख खान के बेटे को किया था अरेस्ट

वानखेड़े उस समय चर्चा में आए थे, जब 2021 में मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में तैनाती के दौरान कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे थे। बाद में उन पर आरोप लगा कि उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को मामले में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। वानखेड़े ने इन आरोपों से इनकार किया है।

क्या है आरोप?

CAT में दायर अपनी याचिका में वानखेड़े ने CBIC द्वारा शुरू की गई अनुशासनात्मक जांच को चुनौती दी थी। आरोप था कि NCB से कार्यमुक्त होने के बाद भी उन्होंने उसके विधिक विभाग से गोपनीय जानकारी मांगी और जांच की दिशा प्रभावित करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि 12 जनवरी को हाईकोर्ट ने CAT के अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था, हालांकि, उच्च न्यायालय ने सीएटी से 14 जनवरी को या अगले 10 दिनों के भीतर मुख्य मामले पर फैसला करने के लिए ’’ईमानदारी से प्रयास’’ करने को कहा था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article