नई दिल्ली विधानसभा सीट पर फिर से चुनाव कराने की मांग, HC ने प्रवेश वर्मा, केजरीवाल को नोटिस भेजा

Delhi HC Notice To Parvesh Verma : नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन सीट पर फिर से चुनाव कराने की मांग वाली अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को मंत्री प्रवेश वर्मा, आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और अन्य को नोटिस जारी किया। इस मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।

Delhi HC Notice To Parvesh Verma : नई दिल्ली विधानसभा निर्वाचन सीट पर फिर से चुनाव कराने की मांग वाली अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को मंत्री प्रवेश वर्मा, आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और अन्य को नोटिस जारी किया। इस मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी। याचिकाकर्ता विश्वनाथ अग्रवाल ने निर्वाचित उम्मीदवार के चुनाव को अमान्य घोषित करने और नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र पर नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश देने की मांग की है।

Delhi HC

नई दिल्ली सीट पर परवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया।

मतदान के दौरान पक्षपात करने का आरोप

याचिकाकर्ता का आरोप है कि मतदान के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने अनुचित, अन्यायपूर्ण, पक्षपातपूर्ण और अवैध कार्यवाही होने दी। इस वजह से चुनाव लोकतांत्रिक संस्था के मूल ढांचे का पालन नहीं हो पाया। याचिकाकर्ता को एनसीपी पार्टी की ओर से उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था। याचिकाकर्ता ने नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से उम्मदीवार अरविंद केजरीवाल, संदीप दीक्षित और अन्य उम्मीदवारों को भी पार्टी बनाया है।

End of Feed