त्योहारों में मिलावटखोरों पर रेखा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 922 किलो रसगुल्ले, खोया और छेना नष्ट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई बनाने वाली इकाइयों और खोया मंडी में कार्रवाई करते हुए कुल 922 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट की है।

त्योहारों के मौसम में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच दिल्ली में मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई बनाने वाली इकाइयों और खोया मंडी में कार्रवाई करते हुए कुल 922 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट की है। निहाल विहार में बिना लाइसेंस चल रही रसगुल्ला निर्माण इकाइयों और मिठाई की दुकानों पर औचक छापेमारी कर 402 किलो खाद्य सामग्री नष्ट की गई, जबकि मोरी गेट खोया मंडी में 520 किलो खराब खोया और छेना नष्ट किया गया। दोनों जगहों से प्रयोगशाला जांच के लिए नमूने भी लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट और निरीक्षण में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Delhi Festival Sweets

त्योहारों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई

निहाल विहार में छापेमारी, 265 किलो रसगुल्ले नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शनिवार को निहाल विहार में बिना लाइसेंस संचालित रसगुल्ला निर्माण इकाइयों, अन्य मिठाई निर्माताओं और मिठाई की दुकानों समेत 13 परिसरों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान कुल 402 किलो खाद्य सामग्री नष्ट की गई। इसमें 265 किलो रसगुल्ले, 45 किलो छेना, 80 किलो मिल्क केक और 12 किलो कसा हुआ नारियल शामिल है। यानी छापेमारी में सबसे ज्यादा मात्रा रसगुल्लों की मिली, जिन्हें नष्ट कराया गया। विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए 14 नमूने भी लिए। इनमें छेना के छह, रसगुल्ले और मिल्क केक के दो-दो तथा मोतीचूर के लड्डू, आटे के लड्डू, रसभरी और पनीर के एक-एक नमूने शामिल हैं।

End of Feed