Delhi Flood Alert: दिल्ली में फिर से बाढ़ का खतरा, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार; जानिए कब होगी बारिश

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 23, 2023, 07:17 AM IST

Delhi Weather Latest Update: यमुना नदी का जलस्तर फिर से तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह चार बजे यमुना पुल पर नदी का जलस्तर 205. 36 मीटर दर्ज किया गया था। सुबह पांच बजे जलस्तर 205.50 मीटर हो गया और 6 बजे यह बढ़कर 205.75 पहुंच गया, जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर है।

Delhi Weather Latest Update: दिल्ली-NCR में मौसम साफ है। लोग भीषण गर्मी और उमस की चपेट में हैं। कई इलाकों से पिछले दिनों आई बाढ़ का पानी अभी पूरी तरह से हटा भी नहीं है कि फिर से राजधानी दिल्ली पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, यहां यमुना नदी एक बार फिर से उफान पर है और यहां जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है।

जानकारी के मुताबिक, हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी का जलस्तर फिर से तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह चार बजे यमुना पुल पर नदी का जलस्तर 205. 36 मीटर दर्ज किया गया था। सुबह पांच बजे जलस्तर 205.50 मीटर हो गया और 6 बजे यह बढ़कर 205.75 पहुंच गया, जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से ऊपर है। अगर जलस्तर 206.7 मीटर तक जाता है तो यमुना के खादर इलाकों में फिर से बाढ़ आ सकती है।

End of Feed