दिल्ली की महिला डॉक्टर बनेंगी सशक्त, सेल्फ डिफेंस की ले रही ट्रेनिंग; कोलकाता कांड के बाद बढ़ी सतर्कता

Self Defense Training: दिल्ली पुलिस की सेल्फ डिफेंस ट्रेनर Sub इंस्पेक्टर किरण सेठी महिला डॉक्टर्स को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रही है। ये ट्रेनिंग प्रोग्राम अलग-अलग अस्तपतालों में चल रहा है। जानकारी के लिए बता दें, कोलकाता के RG कर हॉस्पिटल में हुई घटना के बाद महिला डॉक्टर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया है।

Self Defense Training: दिल्ली पुलिस के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की मुहिम पर दिल्ली पुलिस की सेल्फ डिफेंस ट्रेनर Sub इंस्पेक्टर किरण सेठी महिला डॉक्टर्स को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रही है। ये ट्रेनिंग प्रोग्राम अलग-अलग अस्तपतालों में चल रहा है। जहां बड़ी संख्या में महिला डॉक्टर सुरक्षा की दृष्टि अपने को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुर सीखती हुई नजर आ रही है। कोलकाता के RG कर हॉस्पिटल मे जिस तरह से एक दरिंदे ने महिला ट्रेनी डॉक्टर को अपना शिकार बनाया और उसकी बेहरहमी से हत्या कर दी। ऐसा हादसा दिल्ली मे न हो उसके लिए छात्राओं और जूनियर डॉक्टर्स को आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

End of Feed