देश

Delhi Excise Policy Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने BRS नेता के कविता की ED हिरासत 26 मार्च तक के लिए बढ़ाई

Delhi Excise Policy Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आरोपी भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता की हिरासत 26 मार्च तक बढ़ा दी है। बता दें, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने के कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Image

के. कविता की हिरासत को कोर्ट ने 26 मार्च तक बढ़ाया।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Delhi Excise Policy Case: राष्ट्रीय राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आरोपी भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता की हिरासत 26 मार्च तक बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कविता की हिरासत पांच दिन बढ़ाने का अनुरोध किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा थी, जिसने 2021-22 के लिए अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के तहत लाभ के बदले में दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। BRS नेता के कविता के को राहत देते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट ने परिवारवालों से मिलने की इजाजत दी है। कोर्ट ने कहा कि कविता अपने बेटों से कोर्टरूम के अंदर मिल सकती हैं। बता दें, इससे पहले BRS नेता कविता ने अदालत में जाते वक्त कहा कि मेरी गिरफ्तारी अवैध है, मैं अदालत में लड़ूंगी।

ED ने 15 मार्च को BRS नेता को किया था गिरफ्तार

मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा कि कविता का सामना चार लोगों के बयानों और उनके (कविता) फोन से निकाले गए डेटा की फोरेंसिक रिपोर्ट से कराया गया। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि हैदराबाद में कविता के करीबी रिश्तेदार के घर पर छापेमारी की जा रही है। बीआरएस नेता के वकील ने अदालत में जमानत याचिका दायर की। भारत राष्ट्र समिति (BRS) की विधान परिषद सदस्य 46 वर्षीय कविता को हैदराबाद में बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से ईडी ने 15 मार्च को गिरफ्तार किया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article