Delhi Train Accident News: दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन के पास मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतरे, बड़े हादसे की आशंका; देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2024, 01:54 PM IST

Goods Train Derailed, Sarai Rohilla Station Delhi : दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 7 से 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा का कहना है, ट्रैक पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, उन्होंने कहा, बचाव अभियान जारी है।

Delhi Train Accident News: दिल्ली के सराय रोहिल्ला स्टेशन के पास बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक मालगाड़ी के 7 से 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ। डीसीपी रेलवे केपीएस मल्होत्रा का कहना है, ट्रैक पर किसी व्यक्ति के हताहत होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, उन्होंने कहा, बचाव अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी में लोहे की शीट के रोल लोड किए गए थे। ट्रेन का नाम बीएचपीएल सीडीजी लोड है जो बॉम्बे से चंडीगढ़ जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास कई लोग थे, ऐसे में किसी के दबे होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है।

End of Feed