JNU में पोस्टर पर गर्माया माहौल: विष्णु के भक्त को फिलस्तीनी झंडे के रंग वाले कपड़ों में दिखाया! VC बोले- यह सियासी तिकड़म

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2023, 11:23 PM IST

JNU Latest News in Hindi: कुलपति के मुताबिक, छात्रों ने अगस्त में मनाए जाने वाले ओणम त्योहार के समारोह को आगे बढ़ाने पर आपत्ति जताई है और सुझाव दिया है कि इसके स्थान पर दिवाली का आगामी त्योहार मनाया जा सकता था।

JNU Latest News in Hindi: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में ओणम त्योहार से जुड़े एक पोस्टर को लेकर कैंपस में माहौल गर्मा गया है। वहां भगवान विष्णु के भक्त राजा महाबली को फिलस्तीनी झंडे के रंग वाले कपड़ों में कथित तौर पर दिखाया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी कथित चित्रण को लेकर कुछ स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की।

jnu

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

शुक्रवार (10 नवंबर, 2023) को इस बारे में विवि प्रशासन के अधिकारियों ने बताया, छात्रों का आरोप है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं। इस बीच, जेएनयू की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित ने एजेंसी से कहा, ‘‘देखिए, किस तरह से राजनीतिक तिकड़म कर हमास का समर्थन करने के वास्ते भगवान विष्णु के भक्त राजा महाबली का चित्रण किया गया है ...। केरल के छात्रों के एक समूह ने इस संबंध में शिकायत की है, क्योंकि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं।’’

End of Feed