देश

सीएम रेखा गुप्ता से मिलने उमड़े लोग, दिल्ली में सड़कों और जलापूर्ति स्थिति की करेंगी समीक्षा, कैबिनेट मंत्री होंगे साथ

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी मंत्रिपरिषद शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेंगी।

Image

रेखा गुप्ता से मिलने पहुंचे लोग

Photo : ANI

Delhi CM Rekha Gupta- दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को आम लोगों की तरह से बधाई का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग उन्हें बधाई देने के लिए शालीमार बाग में उनके आवास के बाहर इकट्ठा हुए। लोग उन्हें बधाई देने के लिए माला और फूलों के गुलदस्ते लेकर आए। लोगों से मुलाकात के बीच सीएम रेखा ने कहा कि सीएम आवास के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। इसी बीच दिल्ली की नई सीएम आज अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ शहर में सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेगी।

सीएम आज करेंगी दिल्ली जल बोर्ड अधिकारियों संग बैठक

वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी मंत्रिपरिषद शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेंगी। रेखा गुप्ता ने शुक्रवार सुबह अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि गुरुवार को कैबिनेट की पहली बैठक में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी गई और जल्द ही इसका लाभ वरिष्ठ नागरिकों सहित लोगों को मिलने लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, आज कैबिनेट पीडब्ल्यूडी और जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी और सभी कार्यों (विभागों से संबंधित) की समीक्षा करेगी। गड्ढों वाली सड़कों के मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा। भाजपा ने शहर में सड़कों की खराब स्थिति, पीने के पानी की कमी, गंदे पानी की आपूर्ति, सीवर ओवरफ्लो और चोक नालियों के लिए पिछली आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इन मुद्दों को लेकर चुनाव प्रचार किया। मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद ने गुरुवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में शपथ ली।

दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री

रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। रेखा गुप्ता दिल्ली में भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार 20 फरवरी को रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद को पद की शपथ दिलाई। छह अन्य मंत्रियों प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी पद की शपथ ली। शालीमार बाग सीट से चुनी गई रेखा गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और इसकी राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य के रूप में काम किया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article