ED के सामने आज भी पेश नहींं होंगे अरविंद केजरीवाल, समन को फिर बताया गैरकानूनी

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 18, 2024, 09:49 AM IST

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि जब कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है तो ED बार-बार समन क्यों भेज रही है? आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से ईडी के समन को अवैध व गैरकानूनी बताया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि केजरीवाल ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे।

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आज भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहींं होंगे। अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नए समन को भी गैर कानूनी बताया है। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि जब कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिल गई है तो ED बार-बार समन क्यों भेज रही है? बता दें, ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नया मामला खोलते हुए दिल्ली जल बोर्ड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समन जारी किया था।

Arvind-Kejriwal

ईडी के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल

इससे पहले ईडी ने शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत अरविंद केजरीवाल को कई समन भेजे हैं। हालांकि, केजरीवाल ने उन समन को भी गैरकानूनी बताते हुए अदालत का रुख किया था। कोर्ट ने केजरीवाल को राहत देते हुए जमानत दे दी है। इसके तुरंत बाद ईडी ने केजरीवाल के खिलाफ नया मामला खोला था और दिल्ली जल बोर्ड में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत पूछताछ के लिए समन जारी किया था।

End of Feed