Delhi Coaching Center incident: पॉलिटिकल ड्रामे के बाद मुख्य सचिव ने दिल्ली मंत्री आतिशी को सौंपी रिपोर्ट, जानिए किस स्तर पर हुई लापरवाही और रिपोर्ट में क्या-क्या?

Delhi Coaching Center incident: कोचिंग सेंटर हादसे पर दिल्ली के मुख्य सचिव की रिपोर्ट में कहा गया है कि राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग संस्थान ने ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह से बंद कर दिया है और इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी नहीं किए थे।

Delhi Coaching Center incident: दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे पर लंबे पॉलिटिकल ड्रामे के बाद आखिरकार दिल्ली के मुख्य सचिव ने मंत्री आतिशी को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग संस्थान ने ड्रेनेज सिस्टम को पूरी तरह से बंद कर दिया है और इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी नहीं किए थे। बता दें, सोमवार रात आतिशी ने दावा किया था कि हादसे के 40 घंटे बीत जाने के बाद भी मुख्य सचिव ने उन्हें रिपोर्ट नहीं सौंपी।

Delhi Coaching Flooding.

कोचिंग सेंटर हादसे पर मुख्य सचिव ने सौंपी रिपोर्ट।

दिल्ली मंत्री आतिशी ने इस बाबत मुख्य सचिव को एक पत्र भी लिखा था। आतिशी ने अपने पत्र में कहा था कि दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित कोचिंग संस्थान की घटना के तुरंत बाद मैंने मजिस्टीरिल जांच के आदेश दिए थे और मुख्य सचिव को 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। हालांकि, 40 घंटे बाद भी मुझे रिपोर्ट नहीं मिली है। उन्होंने अपने पत्र में रात 10 बजे तक मुख्य सचिव को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए थे।

End of Feed