देश

दिल्ली विधानसभा का सत्र 3 मार्च तक बढ़ा, पीएसी का गठन होगा जल्द

Delhi Assembly: स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज पहली सीएजी रिपोर्ट पेश की गई है। हम सत्र में अधिक से अधिक रिपोर्ट पेश करने का प्रयास करेंगे, जिसे अब 3 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

Image

दिल्ली विधानसभा का सत्र 3 मार्च तक बढ़ा

Photo : ANI

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के कारण जमकर हंगामा हुआ। भारी नारेबाजी के बीच स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने 21 विधायकों को 28 फरवरी तक के लिए निलंबित कर दिया। मीडिया से बात करते हुए स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज पहली सीएजी रिपोर्ट पेश की गई है। हम सत्र में अधिक से अधिक रिपोर्ट पेश करने का प्रयास करेंगे, जिसे अब 3 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के 12 से 14 सदस्यों वाली एक लोक लेखा समिति (पीएसी) का गठन जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में चर्चा के बाद रिपोर्ट को जांच के लिए पीएसी के पास भेजा जाएगा। समिति द्वारा अपने निष्कर्ष प्रस्तुत करने के बाद सदन उचित कार्रवाई करेगा।

कैग रिपोर्ट आप के काले कारनामों का सबूत-विजेंद्र गुप्ता

इस बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में शराब नीति पर सीएजी रिपोर्ट पेश की । सत्र से पहले, सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा विधायकों की एक बैठक हुई, जिसमें रिपोर्ट और सदन के सुचारू संचालन के बारे में चर्चा हुई। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पिछली दिल्ली सरकार पर दिल्ली हाई कोर्ट में रिपोर्ट जमा करने के बावजूद उसे रोके रखने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि रिपोर्ट पेश न करके संवैधानिक प्रक्रिया का उल्लंघन किया गया। भाजपा विधायक अरविंद सिंह लवली ने कैग रिपोर्ट पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि इसे पेश करना हर सरकार के लिए अनिवार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप द्वारा अब रिपोर्ट पेश करना डर का संकेत है। वे अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भी निशाना साधा और अपनी टिप्पणी में भगत सिंह का हवाला दिया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कैग रिपोर्ट को आप के काले कारनामों का सबूत करार दिया। उन्होंने कहा कि हमने चुनावों में वादा किया था कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि कैग रिपोर्ट स्क्रीन पर दिखाई जाएगी ताकि दिल्ली के लोग भ्रष्टाचार की हद देख सकें। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए घोटालों को उजागर करेगी। ऐसी कई रिपोर्टें जो तीन साल तक दबाई गईं, अब सामने आएंगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!