देश

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर, धुंध ने राजधानी को शिकंजे में लिया, दिखना भी हुआ मुश्किल

द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में एक्यूआई 450 से अधिक दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नजफगढ़, लाजपत नगर, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, आरके पुरम , रोहिणी, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं।

Image

दिल्ली पर धुंध की चादर

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • राष्ट्रीय राजधानी के चारों ओर धुंध की मोटी परत
  • आज दिल्ली की सुबह की शुरुआत कोहरे-धुंध से हुई
  • वायु गुणवत्ता सूचकांक 432 का गंभीर स्तर दर्ज किया गया

Delhi Air Quality Severe: राष्ट्रीय राजधानी के चारों ओर धुंध की मोटी परत के साथ आज दिल्ली की सुबह की शुरुआत हुई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 432 का गंभीर स्तर दर्ज किया गया, जो कल रात 11 बजे 452 था। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता सुबह 6:30 बजे तक घटकर 500 मीटर रह गई, जो एक घंटे पहले 800 मीटर थी। कम दृश्यता के कारण दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ रहा है। इससे उड़ानों में संभावित देरी या शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा अधिकतर इलाकों में दृश्यता बुरी तरह प्रभावित हुई है और इसका असर ट्रैफिक पर भी पड़ा है।

कई इलाकों में एक्यूआई 450 से अधिक

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में एक्यूआई 450 से अधिक दर्ज किया गया। आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नजफगढ़, लाजपत नगर, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, आरके पुरम , रोहिणी, विवेक विहार और वजीरपुर दिल्ली के कई इलाकों में से हैं, जहां औसत AQI सुबह 6 बजे 450 से अधिक 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया था। आनंद विहार में सबसे अधिक AQI 473 दर्ज किया गया, इसके बाद पटपड़गंज में 472, अशोक विहार में 471 और जहांगीरपुरी में 470 दर्ज किया गया।

उड़ानों पर असर

इससे पहले आज सुबह, इंडिगो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक यात्रा सलाह जारी की, जिसमें यात्रियों से उनकी उड़ान की स्थिति की निगरानी करने को कहा गया। एयरलाइन ने कहा कि सर्दी कोहरे के कारण कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि एयरपोर्ट पर कम दृश्यता की प्रक्रिया चल रही है। परामर्श में कहा गया कि वर्तमान में सभी उड़ान परिचालन सामान्य हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अद्यतन उड़ान जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें। इस बीच, धुंध की स्थिति के कारण दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर प्रस्थान में औसतन लगभग 30 मिनट की देरी हो रही है।

दिल्ली में देश की सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज

दिल्ली में बुधवार को देश की सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई और यह इस मौसम में पहली बार गंभीर श्रेणी में पहुंच गई और एक्यूआई 418 दर्ज किया गया। सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बिहार के हाजीपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 417 दर्ज किया गया और यह देश में दूसरा सबसे प्रूदषित खराब स्थान रहा। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के 36 निगरानी स्टेशनों में से 30 में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी रही। एक्यूआई 0 से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, 401-450 के बीच गंभीर और 450 से अधिक होने पर अति गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

सीपीसीबी ने कहा कि एक्यूआई के गंभीर श्रेणी में पहुंचे से स्वस्थ लोग प्रभावित होते हैं और पहले से ही चिकित्सा संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों पर इसका गंभीर असर पड़ता है। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 30 अक्टूबर को बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए केंद्र के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के अनुसार, वाहनों से होने वाला उत्सर्जन दिल्ली के प्रदूषण में सबसे ज्यादा योगदान देता है, जिसकी अनुमानित हिस्सेदारी लगभग 13.3 प्रतिशत है। अन्य प्रमुख प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article