उधर हरियाणा में गठबंधन की बात, इधर दिल्ली में AAP विधायक गौतम ने थामा कांग्रेस का हाथ

दिल्ली आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव और पार्टी नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के आप विधायक राजेंद्र कुमार गौतम कांग्रेस में हुए शामिल
  • अरविंद केजरीवाल और पार्टी को बड़ा झटका दिया
  • 2022 में हिंदू देवी-देवताओं पर दिया था विवादित बयान

AAP MLA joins Congress: एक तरफ जहां हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें हैं, उधर दिल्ली में आप के साथ खेल हो गया। दिल्ली में आप विधायक गौतम ने आज कांग्रेस का हाथ थामकर अरविंद केजरीवाल और पार्टी को बड़ा झटका दिया। गौतम के कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरियाणा में क्या वाकई दोनों दलों के बीच गठबंधन हो पाएगा, ये बड़ा सवाल बन गया है।

AAP MLA joins cong

आप विधायक कांग्रेस में शामिल

कहा-सामाजिक न्याय को गति देने के लिए दे रहा हूं इस्तीफा

इससे पहले गौतम ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी और भागीदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं!" हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपनी कथित टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद गौतम ने अक्टूबर 2022 में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में अगले साल 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं।

End of Feed