देश

उधर हरियाणा में गठबंधन की बात, इधर दिल्ली में AAP विधायक गौतम ने थामा कांग्रेस का हाथ

दिल्ली आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव और पार्टी नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

Image

आप विधायक कांग्रेस में शामिल

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली के आप विधायक राजेंद्र कुमार गौतम कांग्रेस में हुए शामिल
  • अरविंद केजरीवाल और पार्टी को बड़ा झटका दिया
  • 2022 में हिंदू देवी-देवताओं पर दिया था विवादित बयान

AAP MLA joins Congress: एक तरफ जहां हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलें हैं, उधर दिल्ली में आप के साथ खेल हो गया। दिल्ली में आप विधायक गौतम ने आज कांग्रेस का हाथ थामकर अरविंद केजरीवाल और पार्टी को बड़ा झटका दिया। गौतम के कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरियाणा में क्या वाकई दोनों दलों के बीच गठबंधन हो पाएगा, ये बड़ा सवाल बन गया है।

कहा-सामाजिक न्याय को गति देने के लिए दे रहा हूं इस्तीफा

इससे पहले गौतम ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी और भागीदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं!" हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपनी कथित टिप्पणियों को लेकर राजनीतिक विवाद पैदा होने के बाद गौतम ने अक्टूबर 2022 में समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में अगले साल 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होने हैं।

2022 में हिंदू देवी-देवताओं पर दिया था विवादित बयान

दिल्ली आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव और पार्टी नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके राजेंद्र पाल गौतम अक्टूबर, 2022 में हिंदू देवी-देवताओं पर दिए बयान को लेकर विवादों में घिरे थे। इसके बाद राजेंद्र पाल गौतम को दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही उनके आप छोड़ने के कयास लग रहे थे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प