Manipur Updates: 'इंडिया' के सांसदों ने मणिपुर की राज्यपाल के सामने रखी ये मांग, जानें अभी कैसे हैं हालात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 30, 2023, 01:40 PM IST

Manipur Updates: ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सांसदों ने रविवार को मणिपुर की राज्यपाल अनसुइया उइके से मुलाकात की और राज्य के हालात के बारे में चर्चा की। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि मणिपुर मुद्दे को जल्द हल नहीं किया गया तो देश की सुरक्षा के लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Manipur News: विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सांसदों ने मणिपुर का दौरा करने के बाद राज भवन में राज्यपाल अनसुइया उइके से मुलाकात की और उन्हें पूर्वोत्तर राज्य के मौजूदा हालात पर एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को कहा कि अगर मणिपुर में जातीय संघर्ष की समस्या को जल्द हल नहीं किया जाता है, तो इससे देश के लिए सुरक्षा समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Manipur INDIA

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मणिपुर की राज्यपाल से की मुलाकात।

कांग्रेस नेता ने राज्यपाल के सामने रखा मणिपुर के लोगों का दर्द

बैठक के बाद राज भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने बताया कि 'राज्यपाल ने हमारी बातें सुनीं और उन पर सहमति जताई। उन्होंने हिंसा की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया और कहा कि समुदायों के बीच अविश्वास खत्म करने के लिए सभी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल को लोगों से बातचीत करने के वास्ते मणिपुर का दौरा करना चाहिए।' अधीर ने बताया कि सांसदों ने मणिपुर में जो स्थिति देखी, उसके बारे में संसद में एक रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने कहा, 'हमने हर दिन बिगड़ते हालात के बीच संसद में मणिपुर पर चर्चा का अनुरोध किया है।'

End of Feed