देश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा- PoK के लोग करेंगे भारत में शामिल होने की मांग

Jammu and Kashmir: राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह पाकिस्तान से यह उम्मीद नहीं करते कि वह पीओके को भारत के हवाले कर देगा। राजनाथ सिंह का मानना है कि पीओके के लोग खुद ही यह मांग करेंगे कि उन्हें भारत के साथ जोड़ दिया जाए।

Image

पीओके के लोग करेंगे भारत में शामिल होने मांग : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह पाकिस्तान से यह उम्मीद नहीं करते कि वह पीओके को भारत के हवाले कर देगा। राजनाथ सिंह का मानना है कि पीओके के लोग खुद ही यह मांग करेंगे कि उन्हें भारत के साथ जोड़ दिया जाए और जम्मू-कश्मीर के साथ एकीकृत कर लिया जाए।

पाकिस्तान हमें पीओके वापस नहीं देगा- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं पाकिस्तान से यह अपेक्षा नहीं करता कि वह हमें पीओके वापस कर देगा। मेरा तो यह मानना है कि पीओके के लोग ही यह मांग उठाएंगे कि हमें भारत में शामिल कर दिया जाए, उन्हें जम्मू-कश्मीर के साथ जोड़ दिया जाए। क्योंकि जिस तरह से भारत का आर्थिक विकास लगातार आगे बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की प्रतिष्ठा तेजी से बढ़ी है, उसे देखते हुए पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को भी यह महसूस होने लगा है कि यदि हम अपना विकास चाहते हैं, तो भारत जैसे देश के साथ जुड़कर ही अब अपने क्षेत्र का विकास कर सकते हैं।

पीओके को मैं देश नहीं कहता, उसे क्षेत्र कहता हूं-राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पीओके को मैं देश नहीं कहता, उसे क्षेत्र कहता हूं। मुझे लगता है कि पीओके के लोग भारत में शामिल होने की मांग करेंगे तो पाकिस्तान मजबूर हो जाएगा। मुझे यह भी लगता है कि पीओके को पाकिस्तान की सहमति की जरूरत भी क्यों पड़ेगी? मैं ऐसा मानता हूं। वहीं, बांग्लादेश की स्थिति को लेकर सवाल किए जाने पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है, बांग्लादेश भी हमारा पड़ोसी देश है। हम अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करते हैं, क्योंकि हमारे पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी कहते थे कि हम दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं बदल सकते। यही वजह है कि हम अपने पड़ोसी बांग्लादेश के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!