Jammu Kashmir: घाटी में बढ़ते आतंक को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ ने बुलाई अहम बैठक, डोभाल से लेकर आर्मी चीफ भी मौजूद

Jammu Kashmir: बीते कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ गई हैं। आतंकियों ने विशेष तौर पर जम्मू को निशाना बनाया है। इस बाबत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में अजीत डोभाल से लेकर आर्मी चीफ भी मौजूद हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, इस साल 21 जुलाई तक आतंकवादियों ने 11 हिट-एंड-रन हमलों में सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों समेत 28 लोगों की हत्या कर दी।

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ दिनों में बढ़ी आतंकी घटनाओं को लेकर केंद्र सख्त हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक अहम बैठक बुलाई है। जानकारी के मुताबिक, यह बैठक साउथ ब्लॉक में चल रही है। इसमें नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से लेकर अन्य सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख भी मौजूद हैं। इसके अलावा बैठक में रक्षा सचिव और डीजीएमओ (सैन्य संचालन महानिदेशक) भी मौजूद हैं।

Defence Minister Rajnath Singh

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह।

बता दें, बीते कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। आतंकियों ने विशेष तौर पर जम्मू को निशाना बनाया है और एक के बाद एक यहां कई हमले किए हैं। आतंकवादी जम्मू डिवीजन के पहाड़ी जिलों में सेना, सुरक्षा बलों और नागरिकों पर घात लगाकर हमले कर रहे हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, इस साल 21 जुलाई तक आतंकवादियों ने 11 हिट-एंड-रन हमलों में सेना, सुरक्षाबलों और नागरिकों समेत 28 लोगों की हत्या कर दी है, जबकि सुरक्षाबलों ने 28 आतंकवाद-रोधी अभियान चलाए हैं।

End of Feed