देश

Rahul Gandhi: एक के बाद एक मानहानि के मुकदमे में घिरते जा रहे राहुल गांधी, अब हरिद्वार में मामला हुआ दर्ज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 1, 2023, 04:22 PM IST

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाले मानहानि के मामले में दो साल की सजा हो चुकी है। जिसमें फिलहाल वो जमानत पर हैं। सजा होने के कारण राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता भी रद्द हो चुकी है। जिसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है।

Image

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के खिलाफ अब हरिद्वार में मानहानि का केस दर्ज

Photo : Twitter

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बाद एक मुकदमे में फंसते दिख रहे हैं। मोदी सरनेम वाले मामले में सजा होने के बाद अब हरिद्वार में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इस बार संघ पर टिप्पणी को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

क्या बोले थे राहुल

दरअसल जब जनवरी में भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा पहुंची थी, तब राहुल गांधी ने एक टिप्पणी की थी। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को "21वीं सदी का कौरव" बताया था। इसी को लेकर अब मुकदमा दर्ज कराया गया है।

किसने की शिकायत

मुकदमा दर्ज कराने वाला संघ का एक कार्यकर्ता है। आरएसएस कार्यकर्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'आरएसएस 21वीं सदी के कौरव' वाले बयान को लेकर हरिद्वार कोर्ट में उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, आरएसएस कार्यकर्ता का नाम कमल भदौरिया, जो पेशे से एक वकील हैं। इस मामले की सुनवाई 12 अप्रैल से शुरू होगी।

क्या कहा वकील ने

वकील अरुण भदौरिया ने कहा कि उन्होंने कमल भदौरिया की ओर से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा- "हमने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत दर्ज की है। दो प्रावधान आपराधिक मानहानि से संबंधित हैं, जिसमें अधिकतम दो साल की जेल निर्धारित है।"

क्या है पूरा बयान

अरुण ने कहा कि शिकायत जनवरी में कुरुक्षेत्र में गांधी के बयान से संबंधित है। उन्होंने कहा- " "कौरव कौन थे? इक्कीसवी सदी के कौरवों के बारे में बताता हूं। इक्कीसवी सदी के कौरव खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी लिए होते हैं और शाखा लगाते हैं। उनके साइड में, उनकी तरफ, हिंदुस्तान के 2-3 सबसे अमीर अरबपति, खड़े हैं।"

एक मामले में हो चुकी है सजा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम वाले मानहानि के मामले में दो साल की सजा हो चुकी है। जिसमें फिलहाल वो जमानत पर हैं। सजा होने के कारण राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता भी रद्द हो चुकी है। जिसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article