Bihar Cabinet: बिहार में माननीयों की 'बल्ले-बल्ले' मंत्रियों के वेतन भत्ते में बड़ा इजाफा, मंत्रिमंडल बैठक में फैसला

Bihar Cabinet: मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Bihar Cabinet: बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग में 20 हजार से अधिक पदों के सृजन की मंजूरी मिल गई। इसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के उर्दू निदेशालय के अंतर्गत राज्य के विभिन्न कार्यालयों में सहायक उर्दू अनुवादक के 3,300 से अधिक पदों के सृजन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे इस चुनावी वर्ष में बड़ी संख्या में नौकरियां देने का मार्ग खुल गया है।

NITISH KUMAR

बिहार सीएम नीतीश कुमार

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य संवर्ग एवं अस्पताल प्रबंधन संवर्ग के गठन के लिए आवश्यक विभिन्न स्तर के कुल 20,016 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई।इसके अतिरिक्त मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, उर्दू निदेशालय के तहत बिहार राज्य उर्दू अनुवादक संवर्ग नियमावली - 2016 के अधीन मूल कोटि के पद सहायक उर्दू अनुवादक के बिहार राज्य के विभिन्न कार्यालयों के लिए पूर्व से सृजित 1,653 पदों को प्रत्यर्पित करते हुए राज्य के विभिन्न कार्यालयों में सहायक उर्दू अनुवादक के 3,306 पदों के सृजन की भी स्वीकृति दी गई।

End of Feed