लोकसभा में 14 दिसंबर को संविधान पर बहस का जवाब देंगे PM मोदी, जॉर्ज सोरोस मामले में बैकफुट पर कांग्रेस

Debate on Constitution : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस का जवाब दे सकते हैं। संसदीय सूत्रों के हवाले से मीडिया में यह रिपोर्ट दी गई है। विपक्ष ने सरकार से शीतकालीन सत्र में संविधान पर चर्चा कराने की मांग की थी।

Debate on Constitution : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस का जवाब दे सकते हैं। संसदीय सूत्रों के हवाले से मीडिया में यह रिपोर्ट दी गई है। विपक्ष ने सरकार से शीतकालीन सत्र में संविधान पर चर्चा कराने की मांग की थी। लोकसभा में इस चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान से होगी। वहीं, राज्यसभा में संविधान पर बहस की शुरुआत गृह मंत्री अमित शाह 16 दिसंबर को करेंगे। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जॉर्ज सोरोस की फंडिंग का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश की। इस पर संसद में भारी हंगामा हुआ।

PM Modi

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

17 दिसंबर को राज्यसभा में पीएम देंगे बहस का जवाब

समझा जाता है कि प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को राज्यसभा में बहस का जवाब देंगे। बता दें कि संविधान पर बहस कराने की विपक्ष की मांग सरकार ने मान ली है। लोकसभा में 13-14 दिसंबर को और राज्यसभा में 16-17 दिसंबर को संविधान पर बहस कराना तय हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर यानी शनिवार को भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर हुई बहस का जवाब देंगे। जबकि गृह मंत्री अमित शाह 16 दिसंबर को राज्यसभा में बहस की शुरुआत करेंगे।'

End of Feed