अहमदाबाद के 5 स्टार होटल में सांभर में मिला मरा हुआ कॉकरोच, सकते में रह गया गेस्ट

Dead cockroach in sambar Hyatt Ahmedabad: यह घटना अहमदाबाद शहर के एक पांच सितारा होटल हयात में एक समारोह के दौरान घटी जब एक अतिथि को सांभर में कॉकरोच मिला।

KEY HIGHLIGHTS
  • 'हयात अहमदाबाद' में एक समारोह में एक अतिथि को परोसे गए सांभर में कॉकरोच मिला
  • इस घटना के बाद अतिथि सकते में आ गया और इसका वीडियो बना लिया
  • पड़ताल के बाद होटल के किचेन को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया

Dead cockroach in sambar Hyatt Ahmedabad: अहमदाबाद शहर के एक पांच सितारा होटल में बुधवार सुबह मेहमानों को परोसे गए सांभर में कथित तौर पर एक मरा हुआ कॉकरोच (Dead cockroach in sambar) मिला जिसके बाद स्थानीय नगर निकाय ने इसके किचेन को 48 घंटे के लिए सील कर दिया अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Dead cockroach in sambar Hyatt Ahmedabad

एक अतिथि को परोसे गए सांभर में कॉकरोच मिला

अहमदाबाद नगर निगम के खाद्य विभाग के अधिकारी भाविन जोशी ने कहा कि वस्त्रपुर क्षेत्र स्थित होटल 'हयात अहमदाबाद' में आयोजित एक समारोह के दौरान एक अतिथि को परोसे गए सांभर में कॉकरोच मिला जिसने इसका वीडियो बना लिया।

End of Feed