दतिया: दिलचस्प हुआ उपचुनाव, कांग्रेस नेता नायक के घर पहुंचे BJP नेता, देर रात मंत्री ने भी की मुलाकात, अटकलें तेज

अवधेश नायक कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाने के बजाय पूर्व विधायक कुंवर घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया। टिकट घोषित होने के बाद से ही उनके नाराज होने की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं। उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों के उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

Datiya By election : मध्य प्रदेश की दतिया सीट का उपचुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। यहां टिकट नहीं मिलने से नाराज बताया जा रहे कांग्रेस नेता अवधेश नायक को अपनी तरफ खींचने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। अवधेश से भाजपा नेताओं का मिलने का सिलसिला जारी है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मंगलवार सुबह अवधेश के घर जाकर उनसे मुलाकात की तो दूसरी तरफ राज्य सरकार के मंत्री राकेश शुक्ला उनसे मिलने के लिए देर रात पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि नायक के साथ बंद कमरे में शुक्ला की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। अवधेश पर भाजपा और आरएसएस का लगातार दबाव बन रहा है। वहीं, नायक ने भाजपा नेताओं के साथ अपनी मुलाकात को सामान्य बताया है।

Awdhesh nayak

अवधेश नायक को मिलना था कांग्रेस से टिकट।

कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार थे नायक

अवधेश नायक कांग्रेस से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाने के बजाय पूर्व विधायक कुंवर घनश्याम सिंह पर भरोसा जताया। टिकट घोषित होने के बाद से ही उनके नाराज होने की चर्चाएं लगातार सामने आ रही हैं। उपचुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों के उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर चुके हैं, ऐसे में भाजपा नेताओं का नायक के घर पहुंचना सियासी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

End of Feed